HSSC CET Exam Date 2025 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) के द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ( CET 2025 ) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। जिसके लिए उन्होंने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए यह जानकारी दी है, कि HSSC CET की परीक्षाओं का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को राज्य के 1300+ परीक्षा केंद्रों में कराया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए HSSC CET Admit Card 2025 Download कर लेना चाहिए। जिसको आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

HSSC CET Exam Date 2025 Highlights
आयोग का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) |
परीक्षा का नाम | HSSC CET Exam 2025 |
आवेदन तिथि | 28 मई 2025 – 14 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 26 और 27 जुलाई 2025 |
कुल आवेदक | 13.47 लाख |
कुल परीक्षा केंद्र | 1300+ |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | जुलाई के तीसरे सप्ताह में |
आधिकारिक वेबसाइट | hssc.gov.in |
HSSC CET Exam Date 2025 Out
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा CET परीक्षाओं का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को लगभग 1300 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है, जो कि आवेदन करने के बाद से अपनी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब यह इंतेज़ार समाप्त करते हुए। HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी हो चुका है। जिसकी जानकारी के अनुसार परीक्षाओं को 4 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा और हर एक छात्र अपने राज्य के परीक्षा केंद्र में जाकर परीक्षा दे सकेगा, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर छात्र को 1:45 घंटे में देना होगा।
13.47 लाख छात्रों ने किया आवेदन
आप सभी को यह ज्ञात होगा कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट एक महत्वपूर्ण और बड़ा एग्जाम है और यही वजह है कि छात्र हर वर्ष इस परीक्षा का इंतेज़ार करते है। इस वर्ष इन छात्रों की संख्या 13.47 लाख है, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई से 14 जून के बीच आवेदन किया है। इसको देखते हुए आप सभी छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर तरीके से समाप्त करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने का प्रयास करना है।

2 दिन में 4 शिफ्टों में होगी परीक्षा
आप सभी को HSSC CET Exam Date 2025 के बारे में जानकारी मिल चुकी होगी, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि परीक्षा के लिए शिफ्ट और परीक्षा का समय क्या होगा ? तो आपको बता दें कि परीक्षा की शिफ्ट और समय कुछ इस प्रकार है :
परीक्षा की तिथि | शिफ्ट | परीक्षा का समय |
26 जुलाई 2025 | सुबह | 10:00 से 11:45 तक |
26 जुलाई 2025 | शाम | 3:15 से 5:00 तक |
27 जुलाई 2025 | सुबह | 10:00 से 11:45 तक |
27 जुलाई 2025 | शाम | 3:15 से 5:00 तक |
HSSC CET Admit Card 2025 Release Date क्या है ?
आप सभी को परीक्षा तिथियों की जानकारी मिल चुकी है, लेकिन अब आप सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार होगा ऐसे में हम आपको बता दें कि आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 6 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसकी संभावित तिथि 20 जुलाई 2025 है, इस तारीख पर आप अपना एडमिट कार्ड hssc.gov.in की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे।
HSSC CET Admit Card 2025 Download कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां पर HSSC CET Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने सामने एक नया पेज आएगा।
- जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन संख्या और मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करनी है।
- अब आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।