Bihar Bakri Farm Yojana 2025 : बिहार पशुपालन विभाग के द्वारा 31 मई 2025 को बिहार बकरी फार्म योजना अधिसूचना 2025 जारी की गई है। जिसका उद्वेश्य बिहार राज्य के ग्रामीण किसानों, पशुपालकों और बेरोजगारों को रोजगार देना है। जिसके लिए सरकार इच्छुक उम्मीदवार को बकरी पालन के लिए 7 लाख रुपए तक की मदद करेगी, जिससे कि आवेदक बकरी पालन करके स्वरोजगार का अवसर बना सके और पशुपालन को बढ़ावा मिल सके।
आज के समय में बकरी पालन जैसी पशुपालन में लोग ज्यादा निवेश नहीं करना चाहते है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वह खुद का Bihar Bakri Farm खोलकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएं। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने Bihar Bakri Farm Yojana 2025 की शुरुआत की है। जिसके लिए आप 21 जून 2025 तक आवेदन कर सकेंगे और इसके लाभ के रूप में आप 7 लाख रूपये तक की सहायता हासिल करके बकरी पालन करके बहुत अच्छी कमाई का जरिए बना सकते है।
अगर आप भी Bihar Bakri Farm Yojana 2025 में आवेदन करने के इच्छुक है और इस योजना का लाभ लेकर बकरी फार्म खोलना चाहते है, तो आज के लेख में हमने आपको योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी साझा की है। जिससे आप स्वयं से योजना में आवेदन करके योजना का लाभ उठा पाएंगें।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Overview
सरकार का नाम | बिहार सरकार |
योजना का नाम | Bihar Bakri Farm Yojana 2025 |
लाभ | बकरी फार्म खोलने के लिए 7 लाख तक की सहायता |
लाभार्थी | बिहार राज्य के ग्रामीण लोग |
अधिसूचना जारी तिथि | 31 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जून 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://state.bihar.gov.in/ |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 क्या है ?
बिहार सरकार के द्वारा राज्य के ग्रामीण निवासी, किसानों और महिलाओं के परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और रोजगार के नए अवसर देने के लिए Bihar Bakri Farm Yojana 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई 2025 को जारी कर दिया गया है।
जिसके बाद अब सभी इच्छुक उम्मीदवार योजना में आवेदन करके 7 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता हासिल करके खुद का बकरी पालन का व्यवसाय कर सकते है। जिससे कि वह अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएं क्या हैं ?
- इच्छुक आवेदक योजना की सहायता से बकरी फार्म का व्यवसाय कर सकता है।
- आवेदक 7 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है।
- आवेदक को सरकार की तरफ से 60 % तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- उम्मीदवार को बकरी पालन से जुड़ी जानकारी और शिक्षा दी जाएगी, जिससे व्यापार सफल हो सके।
- आवेदक व्यवसाय करके आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है।
- योजना के जरिए रोजगार के नए अवसर लोगों को मिल सकेंगे।
- योजना के जरिए पशुपालन को बढ़ाया मिलेगा।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Important Dates
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Notification | 31 मई 2025 |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Apply Date | 1 जून 2025 |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Last Date | 21 जून 2025 |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Subsidy कितनी मिलेगी ?
बिहार सरकार के द्वारा इच्छुक आवेदकों के लिए बिहार बकरी फार्म योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें आवेदक बकरी फार्म का व्यवसाय करने के लिए 7 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा सरकार के द्वारा सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे आवेदक को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इस योजना के जरिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 50% सब्सिडी दी जाएगी, वहीं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60% की सब्सिडी दी जाएगी। जिससे वह आसानी से अपने व्यवसाय को सफल बना सकेंगे और रोजगार के नए अवसर प सकेंगें।
श्रेणी | सब्सिडी |
सामान्य | 50 % |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य | 60 % |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लिए पात्रता ?
- आवेदक बिहार का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- बेरोजगार युवाओं और आवेदकों को पहले योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
- उम्मीदवार को बकरी पालन की जानकारी होनी चाहिए।
- आवेदक 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज ?
- आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें ?
- सर्वप्रथम आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां पर Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Online Apply के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने Application Form खुल जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर दें।
- अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपका आवेदन पत्र सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
- जिसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखना है।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 : निष्कर्ष
बिहार राज्य के ग्रामीण निवासियों के लिए बिहार पशुपालन विभाग ने बिहार बकरी पालन योजना 2025 की शुरुआत की है। जिसके लिए आप आसानी से अपना आवेदन करके बकरी फार्म का व्यवसाय करके रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते है। योजना से जुड़ी सभी जानकारी हमने ( Govt Era.com ) आपको ऊपर साझा कर दी है, जिसकी सहायता से आप योजना का लाभ आसानी से ले पाएंगे।