RRB Group D Admit Card 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा 8 जून 2025 को परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक रूप से कर दी गई है। जिसके बाद से सभी आवेदन करने वाले 1.08 करोड़ परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड को लेकर चिंतित है और यह जानना चाहते हैं, कि उनका एडमिट कार्ड कब जारी होगा तो आपको बता दे कि परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले आधिकारिक रूप से RRB Group D एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसको आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
अगर आपने भी RRB Group D Exam 2025 के लिए आवेदन किया था, तो जरूर से अब आप अपने एडमिट कार्ड को लेकर परेशान हो रहे होगे और उसको डाउनलोड करना चाहते होंगे। लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज के लेख में हम आपको एडमिट कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें हम आपको कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगे जिससे कि आपको परीक्षा केंद्र से वापस ना आना पड़े। जिसको जानने के लिए हमारा लेख अंत तक अवश्य पढ़ें और अपने मित्रों के साथ साझा करे।
RRB Group D Admit Card 2025 Highlights
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | RRB Group D Exam 2025 |
परीक्षा की तिथि | 26 जुलाई 2025 से 27 सितंबर 2025 तक |
City Intimation Slip जारी तिथि | 16 जुलाई 2025 |
RRB Group D Admit Card 2025 Release Date | 19 जुलाई 2025 |
परिणाम तिथि | जल्द ही… |
आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
RRB Group D Admit Card 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा RRB Group D Exam 2025 कि परीक्षा तिथि का नोटिस 8 जून 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया था। जिसके अनुसार 26 जुलाई 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक परीक्षाओं का आयोजन होगा। अब आप सभी सोच रहे होगे कि RRB Group D Admit Card 2025 कब आएगा ? तो आपको बता दे कि परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले यानी कि 19 जुलाई 2025 तक आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। जो कि आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
RRB Group D City intimation Slip 2025 कब जारी होगी ?
आप सभी परीक्षार्थियों को सबसे पहले यह जानना होता है, कि आपका परीक्षा केंद्र कहां पर है ऐसे में सभी छात्र अपनी city intimation slip डाउनलोड करना चाहते हैं। जिससे कि आपको आपके परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सके तो हम आपको बता दे कि जिसको 16 जुलाई 2025 तक संभवतः घोषित कर दिया जाएगा और आप इसको आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB Group D Admit Card 2025 Download कैसे करें ?
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- यहां पर आपको Admit Card के सेक्शन पर जाना है।
- इसके बाद आपको यहां पर RRB Group D Admit Card 2025 Download link पर जाना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी।
- जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है।
- अब अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा जिसको आप प्रिंट करा सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2025 Download Link
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि जब आप आप एडमिट कार्ड और city intimation slip को डाउनलोड करेंगे तब आपको डाउनलोड लिंक की सहायता लेनी होगी। लेकिन कई बार छात्र गलत लिंक पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का प्रयास करते है, जिससे आपका समय खराब होता है। इसीलिए जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें तब आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर ही अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का प्रयास करें।
RRB Group D Admit Card 2025 Download Link | Click Here |
1 thought on “RRB Group D Admit Card 2025 : जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करे डाउनलोड”